शाजापुर: अकोदिया थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने जमकर पीटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर सोमवार को दोपहर 02 मिली जानकारी के अनुसार जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान पर खेलकर चुकानी पड़ी। इंदौर निवासी द्वारका प्रसाद अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अकोदिया थाना क्षेत्र में पहुंचा था, लेकिन इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई और उन्होंने लड़के को पकड़कर मारपीट कर घायल कर दिया।