शाजापुर: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए युवक ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर तक गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा शुरू की
हरियाणा के पानीपत निवासी कमल आर्य ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए एक अनोखी पहल की है। वे हरिद्वार की हर की पौड़ी से 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। 62 किलो वजनी कांवड़ के साथ उनकी यह 1100 किलोमीटर की यात्रा 93 दिनों की है। जो 26 फरवरी 2025 को उज्जैन में समाप्त होगी।