शाजापुर: नेशनल हाईवे 52 पर गोलवा के पास यात्री बस ने लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, बस कंडक्टर घायल
शाजापुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे नंबर 52 पर गोलवा के पास रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। बड़ौदा से प्रयागराज जा रही यात्री बस की टक्कर पानी से भरी एक खड़ी लोडिंग गाड़ी से हो गई। हादसे में बस कंडक्टर विजय निवासी बड़ौदा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।