शाजापुर: सांपखेड़ा में सीमांकन के दौरान पटवारी को जान से मारने की धमकी, पूर्व सरपंच सहित दो पर मामला दर्ज
शाजापुर में सरकारी कार्य के दौरान पटवारी के साथ अभद्रता और धमकी का मामला सामने में आया है। शाजापुर तहसील कार्यालय के आदेश पर ग्राम सांपखेड़ा में भूमि सीमांकन के लिए गए पटवारी हर्षेंद्र गुप्ता के साथ गांव के पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह गुर्जर और तेजा गुर्जर ने कुछ अन्य ग्रामीणों के मिलकर न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि सीमांकन कार्य में बाधा भी डाली।