शाजापुर: थाना कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी दस्तयाब
थाना कोतवाली शाजापुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को अपहरण के बाद इंदौर से बरामद कर लिया है। कोतावली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि मामला 3 जून 2024 का है। जब कोतवाली थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति किसी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने तुरंत धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।