मांट: गुरुवार को गांव छाँहरी में दलित परिवार पर हुए जानलेवा हमले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Mat, Mathura | Sep 4, 2026 मांट थाना क्षेत्र के मांट मूला के खण्ड छाहरी गांव में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार से सचिन उर्फ यस बोस ने पीड़ित देव दिवाकर की बहन अंजलि को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी सचिन, कान्हा, श्रीकृष्ण उर्फ मूला, पप्पू उर्फ हरीश चंद और गोविंद ने एकराय होकर पीड़िता और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की थी