जमुई: कचरा ढोते ट्रैक्टरों से मुख्य सड़क पर फैली गंदगी, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 नगर परिषद के वार्ड-24 स्थित पुरानी बाजार में बुधवार सुबह 8 बजे के करीब त्रिपुरारी सिंह नदी घाट से अटल बिहारी चौक तक मुख्य सड़क पर कचरा बिखरा मिला। तेज गति से कचरा ढो रहे ट्रैक्टरों से रास्ते में कचरा गिरने के कारण लोगों को बदबू और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ा।