टिकारी: टिकारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद और कार्यपालक अधिकारी ने पंचदेवता छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया
Tikari, Gaya | Nov 7, 2026 टिकारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो अज़हर इमाम व कार्यपालक अधिकारी राजेश झा ने पंचदेवता छठ घाट का निरीक्षण शनिवार को किया। जहाँ दोनों ने छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि हजारों की भीड़ छठ घाट पर जुटती है।