धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों का निरीक्षण करने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बफना, चिपावण्ड, मालगांव, अमरावती एवं अनंतपुर स्थित धान उपार्जन केंद्रों का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में ऑपरेटरों की उपलब्धता, धान के सुरक्षित भंडारण के लिए उपयुक्त स्थान तथा आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने और धान खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #धान_खरीदी #किसान_हित
Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 30, 2026