Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image
image

करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बेटे को मुस्लिम बनाया': शामली में पिता बोले- महिला जिम ट्रेनर ने फंसाया, फर्जी निकाह किया 'मेरे 27 साल के बेटे को जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने प्यार के जाल में फंसाया। फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में फर्जी तरीके से निकाह कर लिया।' ये कहना है कि शामली के करोड़पति दवा कारोबारी देवराज सिंह का। उन्होंने कहा, बेटे ने पाकिस्तान का यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर रखा था। दिन भर उसी पर वीडियो देखा करता था। चांदनी से शादी की बात हम लोगों को बिल्कुल पता नहीं थी। बेटा जब हम लोगों से अलग हुआ, तब हमें शादी की बात पता चली। इस लड़की की नजर मेरे इकलौते बेटे की करोड़ों की प्रापर्टी पर है, तभी इसने बेटे को फंसाया है। उन्होंने कहा, हम लोग लंबे समय से बेटे को मना रहे हैं, लेकिन वो हमारी नहीं सुन रहा। मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने वीडियो जारी कर मामले में कार्रवाई की बात कही है। हो सकता है, अब हमारा बेटा फिर से पहले जैसा हो जाए। चांदनी और उसके पिता को जेल भेजा गया दरअसल, दयानंदनगर के रहने वाले देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनके बेटे आयुष मलिक ने अपना नाम बदलकर रहमान रख लिया। दाढ़ी बढ़ा ली। वह टोपी पहनकर दुकान पर बैठने लगा। यह देखकर हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू किया और जिम ट्रेनर के घर धरना देने की धमकी दी। कारोबारी ने शनिवार देर शाम जिम ट्रेनर, उसके परिवार के 6 सदस्यों और 3 मौलवियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अवैध वसूली की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चांदनी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चांदनी का पिता जूस का ठेला लगाता है पुलिस के मुताबिक, चांदनी और आयुष मालिक की मुलाकात साल 2022 में हुई थी। दोनों एक फिजियोथैरेपी सेंटर पर मिले थे। वहीं पर दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए और दोनों की बातें शुरू हुईं। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने जिम “कुरैशी प्लस” ज्वाइन कर लिया। वहां पर दोनों रोज मिला करते थे। वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। चांदनी बहुत गरीब परिवार की है। उसके पिता जूस का ठेला लगाते हैं। भाई-बहन मॉल में नौकरी करते हैं। निकाह के 6 महीने बाद आयुष घर से अलग हो गया चांदनी और उसका परिवार आयुष को दिल्ली ले गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाया। फिर वहीं पर चांदनी ने निकाह भी कर लिया। आयुष के घर वालों को निकाह के बारे में कुछ नहीं पता था। निकाह के 6 महीने बाद ही आयुष अपने परिवार से अलग हो गया। उसने सिटी क्षेत्र के सिलेक्ट विहार कॉलोनी में किराए पर मकान ले लिया। वहां पर दोनों साथ रहने लगे। पिता बोले- मेरा बेटा बहुत सीधा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो आयुष के पिता देवराज सिंह मलिक का कहना है, हम लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। घर में दिन में दो बार पूजा होती है। मैं खुद दिन में दो बार मंदिर जाता हूं। मेरे बेटे को इन लोगों ने बहला-फुसलाकर उसका धर्म का बदलवाया। मेरा बेटा बहुत सीधा है। इन सभी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने मेरे बेटे से लाखों रुपए लिए हैं। एसपी बोले- संपत्ति हड़पना चाहता था चांदनी का परिवार एसपी एनपी सिंह का कहना है, जांच पड़ताल में सामने आया है कि पाकिस्तान का एक मुस्लिम लीडर जो धर्मांतरण कराता है, उसका पेज आयुष से फॉलो कराया गया। चांदनी के छोटे भाई ने ऐसा करवाया था। 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है

MORE NEWS

एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ पहुंची फर्रुखाबाद, कानून व्यवस्था की समीक्षा की, माफिया तंत्र पर जारी रहेगा एक्शन

एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ पहुंची फर्रुखाबाद, कानून व्यवस्था की समीक्षा की, माफिया तंत्र पर जारी रहेगा एक्शन

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 8, 2026

*आज दिनाँक 08.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुँचकर गार्द सलामी ली गई। तत्पश्चात सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर साइबर अपराध, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं, प्रभावी अभियोजन, अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिसिंग संबंधी विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, संवेदनशील प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों के कल्याण, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। गोष्ठी एवं निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया।*

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026

आज दिनांक 08.06.2026 को @adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#FatehgarhPolice #Uppolice

आज दिनांक 08.06.2026 को @adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #FatehgarhPolice #Uppolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026