जहानाबाद: पचवई में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
जहानाबाद के विसुनगंज थाना क्षेत्र के पचवई गांव में 26 वर्षीय विवाहिता झालो देवी की जहर खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।