उज्जैन: रामघाट पर गहरे पानी में डूबे दो श्रद्धालु, होमगार्ड और SDRF जवानों ने बचाई जान 🏊♂️🙏
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दो युवक महाकालेश्वर दर्शन के उपरांत रामघाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मुस्तैद SDRF सैनिक राजेंद्र रॉगोटा और होमगार्ड सैनिक विजय दायम ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवानों की इस सतर्कता और साहस की जमकर सराहना हो रही है।
#UjjainNews #SDRF #HomeGuard #RamGhat #LifeSavers Sitit24News