महिदपुर: जंगल में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने घेराबंदी कर 7 जुआरियों को दबोचा 🃏🚨
उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैला ग्राउंड के पास ईंट भट्टे और स्नेह गार्डन के पीछे के जंगलों में अचानक दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी देख भागने की कोशिश कर रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 3,420 रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और क्षेत्र में ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#MahidpurNews #UjjainPolice #CrimeNews #GamblingRaid #MPNews Sitit24News