आंवला: आंवला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक किया शारीरिक शोषण, मुकदमा दर्ज
आंवला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दूसरे संप्रदाय का युवक एक युवती का एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक व उसके घरवालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। युवती ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आरोपी सहित आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।