कर्वी: नए साल के पहले दिन चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़
आज बुधवार को चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर में नए वर्ष के उपलक्ष में कामतानाथ भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ गई. भगवान के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से मंदिर में पहुंचे और लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.