कर्वी: बरगढ़ पुलिस ने कलचिहा से 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
थाना बरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बिक्री के लिए ले जाते हुए 20 क्वार्टर देसी शराब के साथ अभियुक्त हंसराज कोल पुत्र शिवलाल को बुधवार की दोपहर 3:30 बजे कलचिहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।