कर्वी: राजापुर थाना पुलिस ने कारखाना मोहल्ला से 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना राजापुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बिक्री के लिए ले जाते हुए 20 क्वार्टर देसी शराब के साथ अभियुक्त शिव प्रकाश सोनकर को बुधवार की दोपहर 3:00 बजे कारखाना मोहल्ला राजापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।