कर्वी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित को दिए निर्देश
उ० प्र०सरकार के निर्देशन में लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने हेतु एसपी द्वारा पुलिस कार्यालय में बुधवार की दोपहर 12 बजे से जनसुनवाई की गई है। जनसुनवाई में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को एक-एक करके सुना गया है। तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान PRO प्रवीण कुमार सिंह के साथ-साथ आसपास क्षेत्र व नगर से फरियादी मौजूद रहे।