शिवपुरी नगर: इमलावदी के ग्रामीणों का आरोप: पुलिस रंजिश के चलते निर्दोषों को फंसा रही, एसपी से न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के ग्राम इमलावदी के ग्रामीण इन दिनों स्थानीय पंचायत सचिव और पुलिस की मिलीभगत से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने आज बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव धर्मेन्द्र यादव अपनी रसूख का फायदा उठाकर गांव के निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि सचिव रंजिश के चलते किसी को भी घर से