जमुई: कुंदर ब्राज के पास प्रतापपुर इलाके में बालू से ढका मिला सिर कटा महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके में कुंदर ब्राज स्थित नदी में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बालू से ढका हुआ एक महिला का सिर कटा शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थनाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मजिस्ट्रेट सह प्रभारी अंचलाधिकारी किशल्य राज कि निगरानी में शव को बालू से निकाला गया है।