विष्णुगढ़: केसडा-मथुरानगर मुख्य मार्ग जर्जर, पुलिया का गार्डवॉल टूटा; बड़े हादसे का खतरा
केसडा-मथुरानगर मुख्य मार्ग जर्जर, मथुरानगर पुलिया का गार्डवॉल क्षतिग्रस्त होने से मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा। डहरभंगा पंचायत अंतर्गत केसडा से मथुरानगर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों घोर उपेक्षा और बदहाली का शिकार है। यह मुख्य मार्ग केसडा, घुघुलिया, गोधिया, भराजो, झरपो, नारायणपुर, बेडमक्का, खैरा समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य मार्ग है।