चलते ट्रक में भीषण आग लगने से हाईवे पर मचा हड़कंप, धू-धू कर जला वाहन
कानपुर। नौबस्ता से रामादेवी की ओर जा रहे एक ट्रक (DCM गाड़ी) में अचानक भीषण आग लग जाने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा कोयला नगर के पास फ्लाईओवर (हाईवे) के ऊपर घटित हुआ। चलती गाड़ी से आग की लपटें उठती देख राहगीरों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते धधकती आग में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। घटना को देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Hardoi, Hardoi | Sep 24, 2026