इलेक्ट्रिक वाहनों में घटिया क्वालिटी की बैटरियां बनीं बड़ा खतरा, शॉर्ट सर्किट और आग का बढ़ा जोखिम
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के बढ़ते उपयोग के बीच एक गंभीर सुरक्षा समस्या सामने आ रही है। बाजार में बिक रही सस्ती और घटिया क्वालिटी की बैटरियां अब वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं।
विशेषज्ञों और बाजार के जानकारों के अनुसार, कई कंपनियां और लोकल विक्रेता वाहन की कीमत कम रखने के लिए उनमें निम्न स्तर की बैटरियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोकल और असुरक्षित बैटरियां कभी भी शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती हैं, जिससे अचानक भीषण आग लगने का खतरा बना रहता है।
सस्ते के चक्कर में न लें जोखिम
ऑटोमोबाइल और बैटरी एक्सपर्ट्स की मानें तो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते या बैटरी बदलते समय क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में लोकल या अप्रमाणित (Non-certified) बैटरी चुनना किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देने जैसा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 24, 2026