शिक्षक पर बच्चों से अभद्रता व मारपीट के आरोप, मामला गरमाया: तीसरा वीडियो आया सामने
बलरामपुर। रतनपुर झिंगहा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बच्चों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट से जुड़ा एक और (तीसरा) वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला तूल पकड़ने के बाद अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ता ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई गई है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और लगाए गए आरोपों की अभी तक आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की सही स्थिति संबंधित प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच और आधिकारिक पक्ष आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
Hardoi, Hardoi | Sep 24, 2026