मुज़फ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा में अवैध कालोनियों पर MDA ने चलाया बुलडोजर, 4 कॉलोनियों को किया ध्वस्त, मचा हड़कंप
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा में एमडीए के द्वारा अवैध कॉलोनियों को लेकर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। जहां पर बिना मानचित्र के द्वारा काटी जा रही 4 कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। एमडीए के अधिकारियों ने कहा कि 40 से 50 बीघा भूमि पर अवैध निर्माणों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया गया है,क्योंकि भूमाफियाओं के द्वारा बिना मानचित्र के ही कालोनियां काटी गई थी।