मुज़फ्फरनगर: श्रीराम पर धरना दे रहे राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष ने कहा- बिहारियों को जनपद से खदेड़ने का करेंगे काम
राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों के द्वारा बृहस्पतिवार को श्री राम कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया जहां पर 11 पंडितों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिस पर मनीष चौधरी ने कहा कि कॉलेज परिसर में भारतीय संस्कृति और समाज को अपमानित करने का काम किया गया है।