मुज़फ्फरनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 58 हिंदू और 25 मुस्लिम जोड़ों का हुआ विवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद
विकासखंड सदर कार्यालय पर सीएम सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 83 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल,सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी पहुंचे जहां पर उनके द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,इस सामूहिक विवाह में 58 हिंदू जोड़ो व 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।