मुज़फ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों को जानकारी लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। परिजनों ने बताएं कि शिवम घर पर अकेला था उसकी पत्नी वह बच्चे शादी में गए हुए थे, जैसे ही वह घर लौटे तो उनके होश उड़ गए।