सूरजगढ़: मानिकपुर थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, एक अन्य फरार
मानिकपुर पुलिस ने खांड़पर बलहा टाल से चोरी की 2 बाइक एवं 110 लीटर महुआ शराब के साथ पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर टाली कोरासी के रहने वाले तस्कर शंभू कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 3 बजे कोर्ट भेजा गया. इसी गांव का रहने वाला तस्कर सुरेंद्र कुमार फरार हो गया. जब्त दोनों बाइक चोरी की है. जो रामगढ़ चौक एवं जमुई थाना क्षेत्र से चोरी हुई.