बांसगांव: बेलीपार इलाके के एक गांव की युवती को खोराबार थाना क्षेत्र का युवक लेकर हुआ फरार, बेलीपार थाने में दर्ज हुआ केस
गोरखपुर जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने बेलीपार थाने में शिकायत पत्र दिया। महिला ने बताया कि उनकी एक 19 वर्षीय पुत्री है। उनकी पुत्री को खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी दक्षिण नया टोला का निवासी एक युवक लेकर फरार हो गया है। महिला का आरोप है कि उनकी पुत्री अपने साथ 2 लाख के जेवरात व नगदी लेकर घर से चली गई है।