मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में गरजी किसानों की ट्रैक्टर क्रांति, तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान, राकेश टिकैत ने भरी हुंकार
मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाकियू टिकैत ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर चौक पहुंची। टिकैत ने कहा, “कौन रोकेगा ट्रैक्टर?” उन्होंने आने वाले समय में किसान आंदोलन के संकेत भी दिए।