सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर कथित तौर पर रेप पीड़िता की पहचान और निजता उजागर करने के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की शिकायत पर आकांक्षा टोप्पो, अकील अहमद अंसारी समेत अन्य के खिलाफ BNS की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आकांक्षा का मेडिकल चेकअप कराया गया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।
#AmbikapurNews #AkankshaToppo #SurgujaNews #ChhattisgarhNews #CrimeNews
Raipur, Raipur | Oct 7, 2026