लालगंज: ब्लॉक सभागार लालगंज में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया गया संकल्प
लालगंज ब्लाक सभागार में बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में समरस समाज और संविधान के मूल्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक बताते हुए उन्हें जन जन तक पहुंचाने की जरूरत बताई।