जालौर: भाद्राजून पुलिस ने मृत व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज की FIR, आरोपी की 3 माह पहले हो चुकी है मौत
Jalor, Jalor | Jun 3, 2025 जालोर की भाद्राजून पुलिस का एक कारनामा सामने आया। जिस व्यक्ति का 3 महीने पहले अस्थमा बीमारी से निधन हो चुका है। उसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया। पुलिस को व्यक्ति के घर से 25 पेटी शराब बरामद हुई थी।शम्भु सिंह के बेटे उम्मेदसिंह ने मंगलवार दोपहर 1बजे जानकारी दी।