जालौर: जालौर के साकरणा गांव में एक युवक का दिनदहाड़े किडनैप, पुलिस कर रही जांच
Jalor, Jalor | Jun 2, 2025 जालौर के सांकरणा गांव में रविवार शाम 4 बजे दिन दहाड़े एक युवक का किडनैप हो गया। बदमाशों ने मंदिर से युवक का किडनैप किया। बदमाश गांव के मामा जी मंदिर में युवक पूराराम प्रजापत को स्कॉर्पियो में डालकर ले गए।युवक के साथ मारपीट भी की गई उसके बाद उसे फेककर फरार हो गए।