जालौर: जालौर के कोतवाली पुलिस ने 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Jun 2, 2025 जालौर जिला एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में ऑपरेशन संपोलिया के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार शाम 5:00 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रामदेव होटल के पास से आरोपी अहमद खान के कब्जे से 6 ग्राम अवैध स्मैक को बरामद किया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।