गुस्साए ई रिक्शा चालक ने फूंक दिया अपना ही EV ऑटो
छत्तीसगढ़ के भिलाई में पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने ई-रिक्शा में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सवारियों के साथ विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर अपने ही वाहन में आग लगा दी। आग की लपटें उठते देख आसपास मौजूद लोगों ने दुकानों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
#BhilaiNews #ChhattisgarhNews #ViralVideo #PowerHouseRailwayStation #BreakingNews