चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार की पहचान पटमदा निवासी हेमंत सिंह के रूप में हुई है।घटना करीब 8 बजे की है।ग्रामीणों के सहयोग से घायल हेमंत सिंह को चिलगु स्थित एक निजी चिकित्सक के वहां लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।उसके बाद बेहतर इलाज को लेकर एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेज।