धार: धार के देदला में सोयाबीन क्लस्टर प्रदर्शन के तहत कृषक प्रशिक्षण आयोजित, 125 किसान शामिल
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 कृषि विज्ञान केन्द्र धार द्वारा सोयाबीन क्लस्टर प्रदर्शन अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन, केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.एस. चौहान के मार्गदर्शन में धार के ग्राम देदला में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र प्रमुख डॉ. एस.एस. चौहान द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कर खेती की लागत में कमी व उत्पादन में वृद्धि की जानकारी दी।