धार: धार जिले के खलघाट के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 धार जिले के राऊ-खलघाट फोरलेन पर खलघाट टोल बूथ के पास गुरुवार-शुक्रवार दरमियान रात्रि में एक तेंदुआ सड़क पार करते हुए दिखा। यह घटना एक कार चालक द्वारा बनाए गए वीडियो में कैद हो गई। तेंदुआ तेजी से सड़क पार कर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।