धार: धार में CAIT ने केंद्रीय राज्यमंत्री को GST दरें घटने पर धन्यवाद दिया, आयकर रिटर्न की तारीख बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 केंद्रीय वित्तमंत्री से आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रदेश मंत्री और धार के वरिष्ठ कर सलाहकार महेशचंद्र माहेश्वरी के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारी संगठनों, कर सलाहकारों और मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा।