धार: आबकारी विभाग ने कैलाश नगर कॉलोनी में स्कॉर्पियो से अवैध शराब जब्त की, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 धार शहर की पॉर्श कॉलोनी में आबकारी विभाग ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियान रात अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। एक स्कॉर्पियो वाहन से देशी मदिरा की 60 पेटियां जब्त की गईं। वाहन को कॉलोनी के सुनसान इलाके में छिपाकर रखा गया था। विभाग ने मौके से शराब और वाहन बरामद कर प्रकरण दर्ज किया है