धार: वित्तीय अनियमितता के आरोप में धार जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक शैलेष नीमा बर्खास्त
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 धार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक शैलेष नीमा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई बैंक में वित्तीय अनियमितताओं और गंभीर लापरवाही के आरोपों की विभागीय जांच के बाद की गई है। बैंक द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैलेष नीमा के खिलाफ वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक की अवधि में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।