धार: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर धार में बसोड़ बंसकार समाज के समारोह में शामिल हुईं, समाजजनों को किया संबोधित
Dhar, Dhar | Sep 19, 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री एवं धार सांसद सावित्री ठाकुर विश्व बाँस दिवस के अवसर पर धार शहर में बसोड़ बंसकार समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रथम चल समारोह में सम्मिलित होकर समाज को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बहुत संतोष का विषय है कि बसोड़ बंसकार समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ धार ज़िले से हो रहा है।