बेंगाबाद: परसन गांव में बिजली के करंट से एक किसान की मौत
बेंगाबाद प्रखंड के परसन गांव में शुक्रवार सुबह 6 बजे बिजली करेंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।बताया गया कि गांव में होली पर्व मनाने की तैयारी चल रही थी तभी यह दर्दनाक घटना घट गई।बताया गया कि एक किसान अपने खेत में पटवन करने गया थे।जहां पर करेंट प्रवाहित नंगे तार ने इसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करेंट लगने से किसान मूर्छित हो गया।