बेंगाबाद: बड़वाड़ीह मानसरोवर तालाब के पास पेड़ काटने के मामले में डीएफओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
बरवाडीह मानसरोवर तालाब के बगल में स्थित जमीन में कई जिंदा पेड़ काटने के मामले में वन विभाग गंभीर हो गया है। डीएफओ मनीष तिवारी ने मंगलवार शाम 5 बजे इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। असल में पिछले दिनों मानसरोवर तालाब के बगल की जमीन को रैयती जमीन बता कर कुछ लोग प्लाटिंग के लिए जमीन को तैयार कर रहे हैं।