बेंगाबाद: बेंगाबाद रोड के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
बेंगाबाद रोड के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को होली महोत्सव बुधवार को 2 बजे तक खूब धूमधाम से मनाया गया।यहां विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। आज कक्षा प्रथम से सातवीं तक वार्षिक परीक्षा का अंतिम दिन था। विद्यार्थी परीक्षा खत्म होने के बाद काफी उत्साहित दिखे।