बेंगाबाद: मिलावट विरोधी अभियान: खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में कई प्रतिष्ठानों की जाँच की
मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद मुख्यालय के कई प्रतिष्ठानों में बुधवार को 4 बजे तक जाँच अभियान चलाया। इस क्रम में बाबा स्वीट में रखी खराब मिठाईयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया एवं खोया, पेड़ा और लड्डू का नमूना लेकर लैब भेजा गया।