ऊना: जेएनवी पेखूबेला में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 501 कैडेट्स ले रहे हैं भाग
वार्षिक ट्रेनिंग कैंप 187 का शुभारंभ रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुवेला में 6 HP (I) Coy NCC ऊना के तहत हुआ। 10 दिवसीय इस कैंप में स्कूल-कॉलेजों से आए 501 कैडेट्स को शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमान अधिकारी कर्नल रविंदर सिंह ने स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। पहले दिन कैडेट्स में भारी उत्साह देखा गया।