ऊना: फ्लाइंग ऑफिसर बने अभिनव मिश्रा का संतोषगढ़ में भव्य स्वागत हुआ
संतोषगढ़ निवासी अभिनव मिश्रा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर नगर का नाम रोशन किया। रविवार को उनके गांव लौटने पर ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। अभिनव ने सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों व समाज को दिया और युवाओं को देश सेवा का संदेश दिया।